संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल के पंजाब प्रवक्ता हरजिंदर सिंह बॉबी गरचा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बैंस बंधुओं पर निशाना साधा है। गरचा ने बैंस बंधुओं से पूछा कि क्या कांग्रेस अब 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपों से मुक्त हो गई है। क्या वे कांग्रेस पार्टी को क्लीन चिट देते हैं?
उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तक पहुंचने वाले बैंस बंधु अपने राजनीतिक हितों के लिए कांग्रेस का दामन थाम कर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि बैंस बंधुओं ने ऐसा करके पंजाब और पंजाबियत का अपमान किया है और लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस से जवाब मांग रहे हैं कि उन्होंने बैंस बंधुओं को पार्टी में शामिल कर अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।