फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना पुलिस के दस मुलाजिमों पर जोधपुर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, जानें क्या है मामला

Tue, 14 May 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

छह मार्च को जोधपुर निवासी मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर निकला था। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
ludhiana police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी के आरोप में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक के परिवार वालों ने राजस्थान की जोधपुर पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पंजाब पुलिस के दस मुलाजिमों पर जोधपुर पुलिस ने अपहरण, वसूली करने के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने युवक को राजस्थान से काबू किया और उसकी गिरफ्तारी लुधियाना में दिखा दी। परिवार वालों ने सारे सबूत जुटाने के बाद मामला दर्ज करवा दिया। अब जोधपुर पुलिस किसी समय भी लुधियाना आ सकती है, जबकि लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस अपने साथियों के बचाव में जुट गई है। 

जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम की शिकायत पर जोधपुर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह, मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राजकुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इनमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। राजस्थन पुलिस का कहना है कि लुधियाना सिटी पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के झूठे मामले में फंसा दिया। इस मामले में एडीसीपी 2 देव सिंह ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने भी मामला दर्ज किया हुआ है और जोधपुर पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। अभी तक जोधपुर पुलिस ने कमिश्नरेट पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। दोनों मामलों की जांच के दौरान ही पता चल पाएगा कि कौन सहीं है और कौन गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें