फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एआईजी के घर नौकरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड एआईजी के घर घरेलू नौकरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता उस समय चला जब घर मालिक घर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में रहने वाले अमरीक सिंह की शिकायत पर नेपाल के रहने वाले दंपती करण और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरीक सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक भाई रणधीर सिंह नगर निवासी कंवलदीप सिंह पंजाब पुलिस से बतौर एआईजी रिटायर्ड हैं। उनका परिवार विदेश में रहता है और भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में कोठी है, जहां पर आरोपियों को बतौर घरेलू नौकर रखा हुआ है। बीते दिन आरोपी घर में अकेले थे और घर से सामान चोरी क
र फरार हो गए। जब उनके दोहते महताब को पता चला तो उसने अमरीक सिंह को इसकी जानकारी दी कि आरोपी सामान चोरी कर फरार हो गए। जिसके बाद अमरीक सिंह वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें