फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : दोस्त की मां को दो अलग-अलग नंबरों से भेजे अश्लील मैसेज, जांच के बाद मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। एक युवक ने अपने दोस्त की मां को ही अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने दोस्त की मां के साथ संबंध बनाने के लिए अश्लील फोटो के साथ छेड़छाड़ करके दोस्त की मां का चेहरा लगा दिया और उसे ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

आरोपी ने दोनों बार अलग-अलग नंबरों से मैसेज और फोटो भेजे, जिसके बाद इसकी जानकारी पीड़िता ने पुलिस के आलाधिकारी को दी। इसके बाद जांच की गई तो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले मंदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक दस जनवरी को उसे एक नंबर से अश्लील मैसेज आया। इसके बाद 21 फरवरी को एक अश्लील फोटो आई, जिसमें उसकी फोटो लगी थी। जांच के बाद पता चला कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की हुई थी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके बेटे का दोस्त ही है। उसने धमकी दी थी कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जाएगी और उसे ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी पता चला कि वह दोनों नंबर उक्त आरोपी चला रहा था। आरोप सही पाए जाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें