फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों से भरे कैंटर के साथ स्कूटर सवारों की टक्कर दो की मौत, दुघर्टना को देखने गए व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढलाडा (मानसा)। गांव गडद्दी से बुढलाडा की और आ रहे स्कूटर स्वार तीन लोगों के स्कूटर की विपरीत दिशा से आ रहे सिलिंडरों से भरे कैंटर के साथ भिंड़त हो जाने के चलते स्कूटर सवार दो व्यक्तियों की मौत होने के अलावा तीसरे व्यक्ति के गंभीर रूप में जख्मी हो गई है। वहीं घटना को देखने गए गांव निवासी एक व्यक्ति की है गति रुकने से मौत होने का भी समाचार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदीप खान (20), उसका साथी कृष्ण सिंह (21) और कुलविंदर सिंह समेत तीनों नौजवान गांव गडद्दी से स्कूटर पर बुढलाडा की और आ रहे थे कि उनके स्कूटर की विपरीत दिशा से आ रहे सिलिंडरों से भरे कैंटर के साथ सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रदीप खान और कृष्ण कुमार की मौत हो गई, तीसरा कुलविंदर सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। बुढलाडा पुलिस ने मृतक प्रदीप खान के चाचा सुखपालदीन के बयान पर सिलिंडर कैंटर चालक सिकंदर सिंह वासी फूलुवाला डोगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। बता दें कि यह घटना देखने आए गांव गडद्दी के राम सिंह (50) की दुघर्टना देखने के बाद ही गति रुकने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव गडद्दी में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें