फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने पीटा, आहत छात्र ने की आत्महत्या

Sun, 23 Feb 2014 09:56 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला रमेश नगर में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल में अन्य छात्रों के साथ हुई मारपीट से आहत होकर रविवार सुबह जहरीली दवाई निगल कर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार होशियारपुर के मोहल्ला रमेश नगर के रहने वाले 17 वर्षीय कुलराज बेदी पुत्र विशाल बेदी ने रविवार सुबह कोई जहरीली दवाई निगल ली।

कुलराज के पिता विशाल बेदी ने बताया कि सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी ने उन्हें जोर से आवाज दी कि कुलराज बार बार थूक रहा है और उसके मुंह से बदबू आ रही है। उन्होंने जब कुलराज को देखा, तो उसके मुंह से बदबू आ रही और उसने उन्हें बताया कि उसने अपने साथी विद्यार्थियाें की मारपीट से परेशान होकर सल्फास निगल ली है। यह सुनते ही कुलराज को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी बिगड़ी हालत के मद्देनजर डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई जाते हुए रास्ते में कुलराज की मौत हो गई।

देर रात पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता विशाल बेदी ने बताया कि उसका बेटा जै स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था और स्कूल के ही पांच छात्रों ने उसके बेटे से मारपीट की थी। जिसके बाद उसने बेटे को समझाया था कि वे सोमवार को जाकर उन बच्चों से बात करेंगे जिन्होंने उससे मारपीट की थी और इस बारे में प्रिंसिपल को भी बताएंगे। इसके बाद रविवार सुबह कुलराज ने जहर निगल लिया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि कुलराज ने इससे पहले भी दो बार इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को कुलराज का एक हस्तलिखित कागज भी दिया है, जिस पर उसने पांचों छात्रों के नाम पत्ते लिखे हैं जिन्होंने उससे मारपीट की थी। देर रात तक पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही थी और डीएसपी सिटी दिग्विजय कपिल मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें