फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार खत्म करने को लोकपाल नहीं, सिस्टम दुरुस्त करना जरूरी: सुखबीर

Sat, 22 Feb 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोकपाल की नहीं, बल्कि सिस्टम को दुरुस्त करने की जरूरत है। यदि लोगों का काम घर बैठे होगा, तो उनको पैसे खर्च करने की क्या जरूरत। जहां इंटरेक्शन होती है, वहीं भ्रष्टाचार पनपता है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार सरकारी विभागों और जनता के बीच संपर्क खत्म करने के लिए हर काम ऑनलाइन कर रही है। एक साल में सूबे में हर काम को इन लाइन से खत्म करके ऑनलाइन कर दिया जाएगा। बादल शनिवार को नेहरू सिद्धांत केंद्र में पंजाब पुलिस द्वारा स्थापित किए 108 सांझ केंद्रों को पंजाब वासियों को समर्पित करने यहां पहुंचे थे।

सुखबीर बादल ने कहा कि सांझ केंद्रों की स्थापना का मकसद लोगों को पुलिस द्वारा दी जा रही सेवाएं निर्धारित समय में बिना किसी परेशानी से प्रदान करना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पंजाब और भारत की केंद्र सरकार द्वारा भी सांझ केंद्रों को अपनाया जा रहा है। विश्व कबड्डी कप के दौरान पाक पंजाब के मुख्यमंत्री मियां शहबाज शरीफ द्वारा लुधियाना में एक सांझ केंद्र का दौरा किया गया था और वह सांझ केंद्राें से इतना प्रभावित हुए कि उनके द्वारा एक टीम पंजाब भेजी जा रही है जो इनकी पाकिस्तान में सांझ केंद्रों की स्थापना संबंधी जानकारी प्राप्त करेगी।
विज्ञापन


आगामी एक वर्ष के दौरान राज्यभर में पेपर रहित प्रशासन देने का वादा करते हुए बादल ने कहा कि आम लोगों को मिलती 147 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाएंगी। इस संबंधी प्रक्रिया मानसा और मोहाली से शुरू हो गई है।
सुखबीर बादल ने बताया कि सांझ केंद्रों में इस समय 3085 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनको विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। आज आरंभ किए गए 108 सांझ केंद्रों से पंजाब में अब कुल 254 सांझ कें द्र हो गये हैं। अब तक 25 लाख से अधिक लोगों को सांझ केंद्रों द्वारा विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। सांझ केंद्रों द्वारा सेवा प्रदान करने की सफलता दर 99.63 प्रतिशत है। सुखबीर बादल ने इस अवसर पर सांझ केंद्रों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सात अधिकारियों को सम्मान्नित भी किया।

अमृतसर घटना में अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई
इसके बाद पत्रकारों द्वारा अमृतसर में किसानों के साथ घटित घटनाक्रम संबंधी सवाल पर बादल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी सुखबीर बादल ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और वे सबको शुभकामनाएं देते हैं।

लागू करने में पंजाब पुलिस शेर: सुखबीर
लुधियाना। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने चुटकी लेते हुए कहा कि किसी भी काम को लागू करने में पंजाब पुलिस बड़ी शेर है, इसलिए सोचता हूं कि विकास कार्यों के तहत पुल बनाने का काम भी पुलिस को ही सौंप दिया जाए। सांझ केंद्र का रोड मैप पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने रखा और तीन महीने में ही उन्होंने पूरा नक्शा, डिजाइन, काम करने का फार्मूला समेत हर चीज उनके सामने उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें