फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: संयुक्त समाज मोर्चा ने नहीं जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, अब 16 जनवरी हो होगा एलान, 1273 लोगों ने किया आवेदन

Fri, 14 Jan 2022 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

22 किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी नहीं की है। अब यह सूची 16 जनवरी को जारी होगी। दरअसल, आवेदकों की संख्या अधिक होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते संयुक्त समाज मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने शुक्रवार को अपनी दूसरी सूची जारी नहीं की। हालांकि पहले मोर्चा की तरफ से बताया गया था कि वह शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेंगे। आखिरी समय में मोर्चा पदाधिकारियों ने साफ कर दिया कि उनके पास इतने आवेदन आ चुके हैं कि उनकी छंटनी करना भारी पड़ रहा है। अब वह प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 16 जनवरी को जारी करेंगे।

विज्ञापन


टिकट कटने के बाद दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को मोर्चा प्रत्याशी नहीं बनाएगा। अभी तक मोर्चा के पास पंजाब भर से 1273 लोग आवेदन कर चुके हैं। गौरतलब है कि संयुक्त समाज मोर्चा ने 12 जनवरी को पहली सूची जारी की थी, इसमें बलवीर सिंह राजेवाल समेत 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। 

मोर्चा की तरफ से कहा गया था कि शुक्रवार को वह दूसरी सूची जारी करेंगे लेकिन देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्चा पदाधिकारी बलदेव सिंह भंगू, प्रोफेसर मनजीत सिंह ने खुलासा किया कि उनके पास इतने आवेदन आ चुके हैं कि उनकी छंटनी करना भारी पड़ रहा है। वह नहीं चाहते कि जल्दबाजी में किसी टिकट पर गलत फैसला लें, यही वजह है कि थोड़ा और समय लिया गया है। 
विज्ञापन


लुधियाना शहर की सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा पर उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर की छह सीटों पर कारोबारियों को उतारा जाएगा। नाम फाइनल करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी रजिस्ट्रेशन का काम हो चुका है, अब चुनाव चिह्न का इंतजार किया जा रहा है। दो या तीन दिन के अंदर उनका चुनावी घोषणा पत्र भी तैयार हो जाएगा।

वहीं अन्य राजनीतिक दलों से टिकट कटने के बाद आने वाले नेताओं पर मोर्चा ने साफ किया कि वह किसी को नहीं लेंगे लेकिन कुछ नेता इस बात के समर्थन करते दिखे कि अगर किसी अच्छे कार्यकर्ता की टिकट काटी जाती है तो उन्हें शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें