फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से सात करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, छह करोड़ बरामद

Sun, 29 Sep 2024 02:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में वर्धमान ग्रुप के मालिक (चेयरमैन) पद्मभूषण एसपी ओसवाल से शातिरों ने 7 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया है। आरोपी से छह करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
वर्धमान ग्रुप से चेयरमैन एसपी ओसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैक्सटाइल क्षेत्र में लुधियाना की दिग्गज वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल से नौसरबाजों ने सात करोड़ रुपये की ठगी की है। जानकारी के अनुसार ठगों ने ओसवाल को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत किसी केस में गिरफ्तारी करने एवं बदनामी करने के अलावा संपत्ति को सील करने और गिरफ्तार करने के फर्जी वारंट एवं दस्तावेज दिखा कर बड़ी रकम ऐंठ ली। 

विज्ञापन


एसपी ओसवाल ने इसकी शिकायत पुलिस को की। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है और छह करोड़ रुपये की रिकवरी भी कर ली है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी पुलिस इस संबंध में कुछ  जानकारी नहीं दे है। माना जा रहा है कि जल्दी ही पुलिस इस केस में खुलासा करेगी। 

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन पद्मभूषण एसपी ओसवाल ने उनके साथ हुई ठगी की पुष्टि की है। ओसवाल का कहना है कि इस केस को सुलझाने में पुलिस ने तत्परता से काम किया। ओसवाल का कहना है कि इस तरह की ठगी से वह खुद हैरान हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ओसवाल को ठग का फोन आया कि उनके सुप्रीम कोर्ट से वारंट निकले हैं और उनकी संपत्ति को भी सील करना है। ओसवाल को डराने के लिए ठग ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का भी नाम लिया। आरोपी ने ओसवाल को सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज भी भेजे और संपत्ति अटैच करने एवं गिरफ्तारी के वारंट भी भेज दिए। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने ओसवाल को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनको बचाने के नाम पर सात करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस दो अन्य  ठगों की भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें