फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में भारी बारिश: सात घंटे बरसे बदरा, बुड्ढा दरिया हुआ ओवरफ्लो, सड़कों पर तीन फुट तक पानी

Thu, 23 Sep 2021 07:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को भारी बरसात हुई। लगभग सात घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बुड्ढा दरिया भी ओवरफ्लो हो गया है।  
विज्ञापन
लुधियाना में सड़क में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में गुरुवार तड़के लगभग चार बजे से 11 बजे तक लगातार बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। लगभग सात घंटे में 96.4 एमएम बरसात हुई। इससे शहर से निकलने वाला बुड्ढा दरिया भी उफान पर रहा। चांद सिनेमा के पास भाई मन्ना सिंह नगर में बुड्ढा दरिया से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। जैसे घटना का निगम अफसरों को पता चला तो मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। 

विज्ञापन


बुड्ढा दरिया के साथ लगते न्यू शिवपुरी एरिया के घरों में पानी तक घुस गया। शहर की सभी सड़कें तालाब बन गईं। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बरसात होने के आसार हैं। शहर की सभी सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया। 

यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा
विज्ञापन


जगरांव पुल, दमोरिया पुल, समराला चौक, ग्यासपुरा चौक, शेरपुर चौक, राहों रोड, शिवपुरी, शिवाजी नगर, जनकपुरी, विश्वकर्मा चौक, जेल चौक, जनता नगर में पानी जमा होने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। शहर के पॉश एरिया फिरोजपुर रोड के ग्रैंड वॉक मॉल के पास भरे पानी में कई वाहन फंस गए।
 
पीएयू मौसम विभाग प्रमुख डॉक्टर प्रभजोत कौर ने बताया कि सिंतबर माह के दौरान 106 एमएम बरसात होती है। इस बार अभी तक 295.6 एमएम बरसात हो चुकी है। शुक्रवार को हल्की बरसात होने का अनुमान है, इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण

राजपुरा और जगरांव में भी भारी बारिश
बारिश से राजपुरा और जगरांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन परेशानी भी बढ़ा दी। बारिश से फसलों का नुकसान होने के भी आसार हैं। कई बच्चे सड़कों पर जलभराव होने के चलते परीक्षा देने के लिए स्कूल तक नहीं पहुंच सके। जगरांव की पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित स्वामी रूपचंद जैन स्कूल में पानी अंदर तक घुस गया था। नगर परिषद प्रधान राणा का कहना है कि पानी के निकासी के लिए मोटरों का प्रबंध किया गया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें