फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Sat, 13 Jul 2024 04:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) की ओर से चैंबर भवन में उद्योगों की समस्याओं पर सत्र का आयोजन किया। इसमें राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उद्यमियों ने कारोबार में आ रही दिक्कतों के बारे में अरोड़ा को अवगत कराया। इस पर उन्होंने भरोसा दिया कि उद्योग जगत की समस्याओं का निपटारा पहल के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमियों ने पर्यावरण संभाल के लिए पौधे भी लगाए।
अरोड़ा ने उद्योगपतियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यान से सुना। उन्होंने उद्योगपतियों को सभी मुद्दों के समाधान में अपने सहयोग का आश्वासन दिया। अरोड़ा ने हलवारा में बन रहे हवाई अड्डे के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के चालू होने के बाद व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। अरोड़ा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके प्रयासों से शहर में विभिन्न विकास परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या अभी भी प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने औद्योगिक समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए अनुसंधान और विकास केंद्र को अपग्रेड करने के तरीकों का पता लगाने की इच्छा व्यक्त की। अरोड़ा ने उद्योग और स्थानीय निकायों की मदद से एक व्यापक विकास योजना के तहत फोकल पाइंट क्षेत्र में स्थित सभी पार्कों को गोद लेने में अपने सदस्यों की सुविधा के लिए निर्णय लेने के लिए सीआईसीयू की सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने औद्योगिक मुद्दों का व्यापक विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें उद्योगों की दुर्दशा, एमएसएमई के लिए भवन योजना अनुमोदन, माल ढुलाई में सब्सिडी की मांग और पड़ोसी राज्यों से प्रतिस्पर्धी दबाव इत्यादि शामिल थे। इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें