महानगर में बुधवार की रात तेज हवाएं चलीं। आंधी से कई इलाकों में बिजली की तारें टूट गई और कई जगहों पर पेड़ गिर गए। जिस कारण लोगों को ओर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई दिनों की तपती गर्मी के बाद बुधवार रात आए तेज आंधी तूफान से लोगों को राहत मिली। हालांकि यह आंधी तूफान दिक्कतें भी लेकर आया। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मिट्टी उड़ने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मेहरबान के लड्डू कालोनी इलाके में एक फैक्टरी का भारी भरकम गेट नीचे गिर गया। जिसके नीचे दबने से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महानगर में बुधवार की रात तेज हवाएं चलीं। आंधी से कई इलाकों में बिजली की तारें टूट गई और कई जगहों पर पेड़ गिर गए। जिस कारण लोगों को ओर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब दस बजे तक सूरज को बादलों ने घेरे रखा और उसके बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन
बुधवार रात को मेहरबान की लड्डू कालोनी में आरवी फैब्रिक्स में ई रिक्शा चालक रोहित माल लेकर फैक्टरी से बाहर निकल ही रहा था कि अचानक लोहे का गेट उसके ऊपर गिर गया। उसने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन वजन अधिक होने के कारण गेट उसके ऊपर गिर गया। खून से लथपथ रोहित को जब तक डाक्टरों के पास लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया। रोहित के 3 बेटे है। उधर, इस मामले में थाना मेहरबान के एएसआई गुरजीत सिंह ने कहा कि जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।