फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: युवक को अवैध हिरासत में रखने की सूचना पर थाने में छापा महिला ने बेटे को छुड़ाने के लिए अदालत से लगाई थी गुहार वारंट अफसर के पहुंचने पर कोई भी नहीं मिला

Sat, 25 Nov 2023 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। शुक्रवार देर रात को वारंट आफिसर ने थाना नेहियांवाला में एडिशनल सेशन जज के आदेश पर रेड की। शुक्रवार को आदर्श नगर निवासी महिला अदालत में पेश हुई कि उसकी बेटे को पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा है, जबकि वारंट अधिकारी पहुंचे तो कोई भी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद वारंट अधिकारी वहां से वापस चले गए।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी महिला सिमरन ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को थाना नेहियांवाला पुलिस ने जीदा टोला प्लाजा से हेरोइन व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस ने बेटे से बरामद ड्रग मनी में से कुछ पैसे वापस करने की बात कही थी और कहा था कि वह अदालत के सामने ड्रग मनी मिलने की बात कबूल न करे। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने बेटे से मिलने को कहा तो पुलिस ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की। जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसे भी थाने में बिठाए रखा, जिसका पता चलने पर उसकी मां शनिवार को अदालत में पेश हुई और पुलिस की ओर से अवैध हिरासत में रखने की बात अदालत को बताई। जिसके बाद अदालत ने जांच के लिए वारंट अधिकारी तैनात किया, लेकिन पुलिस को पहले ही पता चलने पर युवक छोड़ दिया गया। उधर, डीएसपी भुच्चो रछपाल सिंह ने कहा कि वारंट अधिकारी ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसकी रिपोर्ट वह एडिशनल सेशन जज को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें