चरणजीत सिंह चन्नी जब सीएम बने तो उससे अगले दिन ही धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने पहुंचे थे। चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया था तो भी वह मां बगुलामुखी धाम पहुंचे थे।
पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं। अभी से ही उम्मीदवार मन्नतें लेकर देवी-देवताओं के दरबार में पहुंच रहे हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी जीत और कांग्रेस सरकार पंजाब में दोबारा बनाने की कामना लेकर गुवाहाटी स्थित मां कामख्या देवी के मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वहीं लुधियाना के हलका पूर्वी से विधायक संजय तलवाड़ जम्मू कश्मीर त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार के अलावा हिमाचल प्रदेश स्थित मां चिंतापूर्णी दरबार पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली भी अपने साथी विधायकों के साथ राजस्थान स्थित श्री बाला जी मंदिर दरबार में गए हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी जब सीएम बने तो उससे अगले दिन ही धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने पहुंचे थे। चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया था तो भी वह मां बगुलामुखी धाम पहुंचे थे। इसके अलावा भी उनके कई वीडियो जारी हुए थे। इसके अलावा विधायक संजय तलवाड़ भी समय-समय पर चिंतपूर्णी मां के दरबार में जाते रहते हैं।
विज्ञापन
अब चुनाव नतीजों का समय आ गया है तो उम्मीदवार फिर से भगवान के दर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। हलका साउथ से कांग्रेसी उम्मीदवार ईश्वरजोत सिंह चीमा मां बगुलामुखी धाम पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली के साथ श्री बाला जी मंदिर में ही नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं।