दो दिवसीय इनवेस्ट पंजाब समिट का मंगलवार को विधिवत आगाज हो गया। समिट के पहले दिन विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रमुखों ने राज्य में 3500 करोड़ के निवेश का एलान किया, जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने प्लांटों के प्रसार के लिए 2000 करोड़ रुपये, एचयूएल ने 1200 करोड़ और एमिटी यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने राज्य में अपने ग्रुप की तीसरी ट्रैक्टर यूनिट और पठानकोट में एक होटल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित देश-विदेश के उद्यमियों ने वर्चुअल रूप से समिट में हिस्सा लिया। इस समिट में 500 से अधिक उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है।