फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज लुधियाना में, सुनील जाखड़ करेंगे अध्यक्षता

Fri, 12 Jul 2024 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति और पंजाब की राजनीति पर मंथन होगा। साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। पार्टी का मकसद पंजाब में अपने आधार को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लुधियाना के कासा ला बैरन में आज आयोजित की जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


इसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, संगठन महामंत्री श्रीनिवासन सुलू समेत कई केंद्रीय नेता पहुंचे। बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति और पंजाब की राजनीति पर मंथन होगा। साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। पार्टी का मकसद पंजाब में अपने आधार को और मजबूत बनाना है। इसके अलावा विधानसभा उपचुनाव, नगर निगम चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी का रोड मैप तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें