फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5178 मास्टर काडर यूनियन का रोष प्रदर्शन 

Sun, 28 Aug 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
Protest
विज्ञापन
5178 मास्टर काडर यूनियन ने रेगुलर करने के नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन की लुधियाना इकाई की ओर से चतर सिंह पार्क में मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सूबा संघर्ष कमेटी के नेता दीप राजा और उपप्रधान पूनम शर्मा ने की। 
विज्ञापन


इस दौरान दीप राजा ने कहा कि पंजाब सरकार उच्च योग्यता प्राप्त 5178 अध्यापकों को छह हजार रुपये प्रति महीना तनख्वाह देकर पढ़े लिखे नौजवानों का शोषण कर रही है। सभी शर्तें पूरी होने के बावजूद 5178 अध्यापकों को रेगुलर नहीं किया जा रहा। पूनम शर्मा ने कहा कि नई भर्ती करना अच्छा प्रयत्न है, लेकिन पुराने 5178 अध्यापकों को अभी तक रेगुलर नहीं किया गया है।

मीटिंग को डीटीएफ के नेता रुपिंदर सिंह गिल, टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक नेता केसर ने भी संबोधित किया। इसके बाद अध्यापकों ने भारत नगर चौक पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रोष मार्च निकाला। भारत नगर चौक पर पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन


अध्यापकों ने सरकार को चेतावनी दी कि 5178 अध्यापकों को रेगुलर करने का नोटिफिकेशन तुरंत जारी न किया गया तो 10 सितंबर को सूबा स्तरीय विशाल रैली की जाएगी। इस मौके पर कुलभूषण, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरमन संधू, संदीप सिंह, मनदीप सिंह, मनवीर कौर, रमिंदर कौर और कर्मजीत कौर मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें