फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव और खेत मजदूर जत्थेबंदियों ने दिया धरना 

Tue, 02 Aug 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
 गांव और खेत मजदूर जत्थेबंदियों के तीन दिवसीय धरने के दूसरे दिन मिनी सचिवालय के बाहर जिले के खेत मजदूरों ने बड़ी गिनती में धरना दिया। यह रोष धरना पंजाब सरकार को अपने किए वादे याद करवाने और बकाया मांगों के संबंध में लगाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब खेत मजदूर सभा के जनरल सेक्रेटरी गुलजार सिंह गोगिया ने कहा कि पंजाब सरकार इन मजदूरों की मुश्किलों को अनदेखा न करें। इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अधिक बजट रखें, इनके हक में बने कानून मनरेगा में सारा साल काम तथा 500 रुपये दिहाड़ी तय करें। काम न देने की हाल में बेकारी भत्ता दिया जाए, गांव के मजदूरों के लिए रोजगार के विशेष प्रबंध करे, बेघर लोगों के लिए प्लाट देने के लिए पंचायत से मत्ता दिलाएं, मकान बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये की ग्रांट दी जाए, आटा दाल स्कीम अधीन रहते नीले कार्ड तुरंत बनाए जाए, बुढ़ापा और विधवा पेंशन केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर तीन हजार रुपये देने की गारंटी दी जाए।

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के नेता अमरजीत मट्टू ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी करने वाले परिवार को पांच पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। इस मौके पर बलबीर सिंह, कुलवंत सिंह, केवल सिंह, हरदम सिंह, भजन सिंह, करनैल सिंह, जसवंत सिंह, हाकम सिंह और महिंदर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें