रेवेन्यू कानूनगो एसोसिएशन के आदेश के अनुसार जिला बठिंडा के हेडक्वार्टर पर मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान शंदरपाल सिंह डोड ने की।
प्रवक्ताओं ने कहा कि कानूनगो की मांगों के अलावा पटवार यूनियन कानूनगो एसोसिएशन के साथ है। इस वजह से पटवारियों की जायज मांगों की तरफ विशेष तौर पर ध्यान देकर जल्दी से जल्दी निपटारा किया जाए।
शाम लाल ग्रोवर, राज्य दफ्तरी सचिव गुरदीप सिंह ने मांग की है कि कानूनगो को प्राथमिक स्केल 4200 ग्रेड पे के बजाय 4400 ग्रेड पे दिया जाए, दफ्तर कानूनगो को स्पेशल भत्ता 1000 के बजाय 3000 दिया जाए,, दफ्तरी किराया 100 के बजाए 2000 दिया जाए।