फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में हादसा: नशे में धुत ड्राइवर ने बच्चों से भरी स्कूल बस दीवार में भिड़ाई, ग्रामीणों ने की पिटाई

Fri, 09 Aug 2024 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

मंगलवार को भी जगरांव के एक निजी स्कूल की बस के ड्राइवर ने नशे की हालत में बस को पेड़ में ठोक दिया था, जिससे सात साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दीवार से टकराई बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में शुक्रवार को एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर ने शराब के नशे में स्कूल बस को दीवार में टकरा दिया। इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं गांव के लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर पीट दिया। ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था। 

विज्ञापन


ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी, इस दौरान कुछ शराब बच गई तो उसने सुबह उठते ही पी ली। इसके बाद वह अलग-अलग चार गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। वहां पर नशा ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सीधे एक घर की दीवार से जाकर टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और पहले बच्चों को बस से बाहर निकला। फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें