फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा : बेटे की हत्या के मामले में गवाही से मुकरने का बनाया दबाव, नहीं माना तो अगवा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। तलवंडी साबो में वीरवार को शाम लगभग सात हथियारबंद लोगों ने जेन कार सवार एक व्यक्ति को बीच रास्ते में घेरकर उसे अगवा कर स्कार्पियो गाड़ी में ले गए और गांव भागीवादर नहर के पास जमकर पीटा। इसके बाद गंभीर रूप से उसे घायल कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर पहुंची थाना तलवंडी साबो पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया। जहां पर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में दाखिल रमेश कुमार के मुताबिक कुछ माह पहले उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी, जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही है। उसके बेटे की हत्या के मामले में नामजद आरोपी उस पर परिवार को गवाही से मुकरने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

उसने बताया कि वीरवार को शाम वह अपनी जैन कार में जा रहा था। जब तलवंडी साबो के माइसर मोहल्ला के पास पहुंचा तो एक स्कार्पियो गाड़ी ने उसकी कार को रोक लिया, जिसमें सात लोग नीचे उतरे और उसे कार से बाहर निकालकर पीटने लगे। जब उसने शोर मचाया और आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी हवाई फायर कर जबरन स्कार्पियो गाड़ी में उसे अगवा कर गांव भागीवांदर नहर के पास ले गए और वहां लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना तलवंडी साबो के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर केस दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें