बठिंडा। मंगलवार को सुबह एसएसपी की अगुवाई में भारी पुलिस बल द्वारा केंद्रीय जेल की बैरकों की चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान पुलिस ने कैदी बलजिंदर सिंह से मोबाइल फोन और कैदी कृपाल सिंह से तंबाकू बरामद किया गया। जेल की अन्य जगहों से तेजधार हथियार बरामद किए गए। थाना कैंट पुलिस ने कैदी बलजिंदर सिंह, कृपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया को जारी किए गए बयान में एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि 20 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर अमन कानून की स्थिति बरकरार रखने के लिए पुलिस की ओर से पहले ही सख्ती की गई। इस कडी के तहत पुलिस फोर्स की ओर से जेल की बैरकों अंदर कैदियों और हवालातियों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान स्मार्ट मोबाइल फोन और तंबाकू समेत तेजधार पत्तियों समेत अन्य हथियार बरामद किए गए।
एसएसपी ने जारी किए बयान में बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल फोन कैसे कैदी तक पहुंचा यह पता लगाने में पुलिस नाकाम जेल में बंद कैदी से जेल प्रशासन और पुलिस चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन बरामद करते हैं। जेल प्रशासन और पुलिस यह पता लगाने में हमेशा नाकाम रहे कि उक्त फोन कैसे और किसने कैदी तक पहुंचाया। खानापूर्ति के लिए जेल प्रशासन के पत्र पर पुलिस केस दर्ज तो कर देती पर अभी तक कभी यह खुलासा नहीं किया कि उक्त फोन कैसे किसकी सहायता से कैदी तक पहुंचता है।