हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में नामजद गैंगस्टर रिशभ बैनीपाल उर्फ नानू के दो साथियों को थाना टिब्बा की पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ पारस उर्फ मोनू गोरा और करणवीर सिंह उर्फ करण वालिया के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी करणवालिया को तिहाड़ जेल जबकि गोरा को फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर नानू के दिशा निर्देश पर ही काम करते थे। नानू जेल में बैठ कर सारे गिरोह को हैंडल कर रहा था।
कुछ समय पहले आरोपी करण वालिया को हथियारों के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसे अदालत में पेश करने के बाद तिहाड़ जेल में भेज दिया गया था। टिब्बा थाना की पुलिस आरोपी करण वालिया को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्तौल और मैगजीन बरामद की। आरोपी की निशानदेही पर सिधवां बेट इलाके से आरोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी गैंगस्टर नानू जेल में पिछले काफी समय से बंद है। वह जेल से ही पूरे गैंग को चला रहा है।