फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशा बेचने के संदेह में पुलिसकर्मी को लोगों ने किया काबू

Tue, 07 Feb 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर गांव मंडीकला स्थित ड्रेन के पुल पर लोगों ने लगाया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। मंगलवार को गांव पितथो के लोगों द्वारा गांव की अनाज मंडी में एक पुलिस कर्मी को नशा बेचने के संदेह में काबू किया। लोगों ने पुलिसकर्मी पर गांव मंडीकला के किसी व्यक्ति से नशा लाकर पितथो तथा अन्य गांवों में सप्लाई करने के आरोप लगाए। बाद में उसे गांव मंडीकला लाया गया यहां ग्रामीणों ने भाकियू की अगुआई में रामपुरा-मौड़ रोड स्थित मंडीकला ड्रेन के पुल पर धरना लगाकर कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, सूत्रों ने बताया कि पुलिस कर्मी पहले भी किसी मामले में निलंबित किया जा चुका है और कुछ दिन पहले ही दोबारा बहाल हुआ था।
भाकियू नेता बलराज सिंह बाजा तथा गांव मंडीकला के पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार बाद दोपहर गांव पितथो की अनाज मंडी में उन्हें एक पुलिस कर्मी को वर्दी में नशा बेचने के संदेह में काबू किए जाने की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस कर्मी को गांव मंडीकला लाया गया और कार्रवाई की मांग को लेकर मंडीकला ड्रेन के पुल पर धरना लगाया गया। भाकियू नेताओं ने पुलिस कर्मी की कार से कुछ सरिंजें, हथकड़ी और लाल बत्ती मिलने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गांव मंडीकला में कुछ लोग सरेआम नशा बेच रहे हैं। मामले में कई बार पुलिस के पास गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बल्कि गांव के लोगों को ही धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक एसएसपी जे इलेनचेलियन खुद मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं करेंगेए तबतक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधरए मौके पर पहुंचे डीएसपी मौड़ ने बताया कि उन्हें एक पुलिस कर्मी को नशा बेचने के संदेह में काबू किए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाऐगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें