फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से १५ मई तक हड़ताल पर रहेंगे पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद कई विभागों के कर्मचारियों को आस थी कि अब काम आसान होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 26 हजार पद भरने की सिफारिश की थी, लेकिन पटवारियों की एक भी भर्ती न होने पर यूनियन काफी नाराज है। पटवारियों ने चार से 15 मई तक हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
विज्ञापन

पटवार यूनियन के राज्य प्रधान हरबीर सिंह ढींढसा ने कहा कि पंजाब में तीन हजार पद खाली हैं। इस समय पंजाब में 4716 हलके हैं और 1700 पटवारी काम कर रहे हैं। अब सरकार की तरफ से एक पोर्टल लांच कर दिया गया, जिसमें कई लोग फर्जी वीडियो बनाकर डाल देते हैं और उसके बाद उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें