फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्राले ने गाड़ी को मारी टक्कर, सौ मीटर तक घसीटता ले गया

विज्ञापन
लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
लुधियाना। दक्षिणी बाईपास रोड पर दुगरी पुल के नजदीक रविवार की देर रात को एक तेज रफ्तार ट्राले ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला चालक गाड़ी को करीब सौ मीटर तक घसीटता ही ले गया। गाड़ी के बुरी तरह परखचे उड़ गए, जबकि उसके पार्ट्स कई जगहों पर बिखरे पड़े थे, जबकि ट्राला भी बेकाबू होकर पीछे की तरफ मुड़ गया। हादसे के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया और राहगीरों ने गाड़ी चालक को किसी तरह से बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा हादसा हो गया और सारी रात ट्राला खड़ा रहा। थाना दुगरी की पुलिस को सुबह दस बजे पता चला। जिसके बाद दो मुलाजिम पहुंचे और जांच करने के बाद वह भी चले गए। घायल की पहचान दुगरी निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह का जनकपुरी इलाके में साड़ियों का शोरूम है। वह रविवार को दुकान बंद कर अपने दुगरी स्थित घर जा रहा था। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां से कोई कट नहीं है। पुलिस की तरफ से ट्रैफिक कोर्न लगाई हुई है, लेकिन लोगों की तरफ से उखाड़ दिया गया। वहां से दविंदर सिंह अपनी गाड़ी घर जाने के लिए घुमा रहा था। इसी दौरान ट्राला ढलान पर था और सीधे गाड़ी से टकरा गया। गाड़ी को वह घसीटते ही सौ मीटर तक ले गया। जिससे गाड़ी पलटियां खाते हुए आगे जाती गई और उसके पार्ट्स भी टूट कर गिरते गए। इसी दौरान ट्राला चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वह बेकाबू हो गया और उसका आगे कैबिन वाला हिस्सा घूमकर पीछे की तरफ हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्राला चालक निकलकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसा देख कर गाड़ी चालक को रोका और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
लोगों का आरोप, गलत बनाया हुआ है कट, कई बार हो चुके हादसे
लोगों ने बताया कि पुलिस की तरफ से ट्रैफिक कोर्न लगाए गए हैं, ताकि लोग यहां से यू टर्न न लें। जबकि करीब सौ मीटर आगे पुल के नीचे से यू टर्न का रास्ता दिया गया है। मगर लोग अपना दो से तीन मिनट का समय बचाने के चक्कर में वहां से यू टर्न लेते हैं। जिस कारण हादसे होते हैं। देर रात को भी यही हुआ होगा। कार चालक ने बिना देखे घुुमा दी और गाड़ी टकरा गई। उन्होंने प्रशासन से पहले भी मांग की थी कि इसे पक्के तौर पर बंद किया गया, लेकिन प्रशासन ने अनसुना कर दिया। इस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने लोगों की ओर से सुबह तक न आने के लगाए आरोप गलत बताए हैं। उन्होंने कहा जैसे ही पता चला तो पुलिस की टीम वहां पहुंच गई थी। घायल को लोग कहां ले गए थे, इसका पता नहीं था। पता लगाया गया है और ट्राला कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें