फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल पंजाब की मुहिम से कांग्रेस और आप में घबराहट: बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गल पंजाब की मुहिम की सफलता के बाद कांग्रेस और आप में घबराहट का माहौल पैदा हो गया है, यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा के स्पष्ट बयान के बावजूद कि किसान सिर्फ भाजपा नेताओं का ही विरोध करेंगें। दोनों पार्टियां शिरोमणी अकाली दल के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार जानबूझकर इन शरारती तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। वह बुधवार को लुधियाना के साहनेवाल में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने इन तत्वों को खुली छूट दे रखी है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इन तत्वों पर लगाम लगाने से इंकार के कारण किसी अप्रिय घटना के लिए कांग्रेस सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी पार्टी अपने 13 सूत्रीय कार्यक्रम में की घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम शपथ लेने या फार्म भरने में विश्वास नही करते। जैसा कि कांग्रेस ने वर्ष 2017 के चुनावों में किया था और अब आप द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आप द्वारा 300 यूनिट बिजली प्रदान करने के लिए भरे फार्म का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यदि यह सुविधा सबको देनी है तो इसके लिए फार्म भरने का क्या मकसद है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को आम आदमी पार्टी से सावधान रहने की हिदायत दी और कहा कि आप द्वारा दिल्ली माडल का प्रचार किया जा रहा है। जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को 10 रुपये प्रति यूनिट और उद्योगों को 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिलेगी। दिल्ली में किसानों को अपनी ट्यूबवेल मोटर्स के लिए पांच सौ रुपये प्रति हार्स पावर का भुगतान करना पड़ता है।
अकाली दल के सत्ता में आने पर घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। छात्रों को 10 लाख रुपये को छात्र कर्जा दिया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा की कि राज्य में शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद साहनेवाल में एक नया अस्पताल, एक कालेज और प्ले ग्राउंड स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें