फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर मोबाइल लूटने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमसी अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर लोगों से मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लुटे गए दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानेदार अमरीक सिंह के अनुसार 31 अगस्त की शाम को उन्हें सूचना मिली कि बचन नगर जमालपुर निवासी कमलदीप वर्मा लोगों को डीएमसी और फैक्टरी में नौकरी दिलाने का झांसा देता है। वह भोले-भाले लोगों को अपने साथ वहां ले जाता है। वहां पहुंचकर उनके मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए जिन्हें दूसरे लोगों से छीना गया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात को अंजाम देते प्रयोग किए जाने वाले मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें