फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पार्ट्स के नाम पर हीरो एक्सपोर्ट्स से 1.9

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका के मोजांबिक में साइकिल पार्ट्स एक्सपोर्ट करने के नाम पर मुंबई निवासी एक आरोपी ने हीरो एक्सपोटर्स से 1.98 करोड़ की ठगी कर ली है। डिवीजन नंबर- 6 पुलिस ने प्रीमियम टावर अंधेरी वेस्ट निवासी विक्रम पावरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हीरो एक्सपोटर्स के रणवीर बख्शी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अंधेरी निवासी विक्रम पावरी उनके दफ्तर आया था। उसने साइकिल पार्ट्स को एक्सपोर्ट करने की बात कही। बातचीत होने पर उन्होंने चार बार एक्सपोर्ट करने का सामान दिया। उक्त आरोपी ने समय पर उनकी पेमेंट कंपनी को दी। इससे उनका विश्वास उस पर बढ़ गया। अक्तूबर 2016 में उनकी कंपनी ने दोबारा आरोपी को 6 कंटेनर साइकिल पार्ट्स के मोजांबिक में सप्लाई के लिए भेज दिए। इसमें चार कंटेनर उक्त आरोपी की कंपनी ने डिलीवरी लेकर आगे सप्लाई कर दिए लेकिन दो कंटेनर को बंदरगाह से नहीं छुड़ाया गया। आखिरकार मोजांबिक सरकार ने इन दोनों कंटेनर को नीलाम कर दिया। आरोपी ने छह कंटेनर की लगभग 1.98 करोड़ की पेमेंट आज तक नहीं की है। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें