उत्तर रेलवे ने कोहरे के दिनों में ट्रेनों की समयसारिणी और परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अमृतसर रेल मार्ग पर चलने वाली अप और डाउन की 16 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को दिसंबर महीने की शुरुआत से लेकर फरवरी महीने के अंत तक पूर्ण रूप से रद्द किया गया है। वहीं 4 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द करने की तैयारी है।
इन ट्रेनों की सूची जारी हो चुकी है। दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। इसलिए कोहरे के दिनों में सफर दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए टिकट खरीदने और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की कैंसेलेशन सूची अवश्य देख लें।