फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चावल की बोरी में नवजात का शव डाल मंदिर की दहलीज पर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर रोड स्थित शनि मंदिर के बाहर की घटना, आस-पास के सीसीटीवी जांच रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित शनि मंदिर के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब चावल की बोरी में नवजात बच्चे का शव मिला। अज्ञात महिला या फिर व्यक्ति ने बच्चे का शव बोरी में डालकर मंदिर की दहलीज पर रख दिया। सफाई कर्मचारी ने बच्चे का शव देखा तो इसकी जानकारी मंदिर पदाधिकारियों को दी। इसके बाद जानकारी थाना डिवीजन सात पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी जांचने शुरू कर दिए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि उक्त बोरी कौन रख कर गया है।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान मुकेश खुराना ने बताया कि मंदिर में सुबह साफ-सफाई का काम चल रहा था। तभी सफाई कर्मचारी ने बाहर एक बोरी पड़ी देखी। जब वह बोरी को हटाने लगा तो बच्चे को लावारिस हालात में पड़ा देखा। आस-पास के लोगों को बुलाकर बच्चे के बारे में पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी बच्चे के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि शव की हालत से लग रहा है कि वह नवजन्मा बच्चा है। पुलिस की टीमें जांच में लगी हुई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें