फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, आरोपी काबू

Mon, 23 Jan 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शव बिस्तर पर रख परिवार वालों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना जोधां के गांव लोहगढ़ में रविवार रात एक 26 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। इसके बाद भड़के परिजनों और गांव वासियों ने मिलकर सोमवार सुबह थाना जोधां के आगे शव को बिस्तर पे रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुरप्रीत की मौत के लिए जिम्मेदार नशा तस्करों को तुरंत गिरफ्तार करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतक गुरप्रीत के पिता हरजिंदर सिंह, चाचा जगजीत सिंह सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों ने बताया कि रविवार रात गांव के गुरदास सिंह के पोते की लोहड़ी का समागम था। समागम में डीजे की धुन पर सब नाच रहे थे, इसी दौरान गुरदास सिंह और उसका भांजा जसकरण सिंह गुरप्रीत को उन्हीं की टाटा एस गाड़ी ( छोटा हाथी ) में बिठाकर नशा कराने के लिए ले गए। गांव के एक खाली मकान में तीनों ने नशा किया और उनके बेटे गुरप्रीत की वहीं चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई, उसे चिट्टे का टीका लगाया गया था। गुरप्रीत की मौत हो जाने के बाद गुरदास सिंह और उसका भांजा जसकरण सिंह उसे गाड़ी में डालकर कही फेंकने के लिए जाने लगे। उन्हें इसकी जानकारी मिल गई। उन्हें वहां आता देख गुरदास और जसकरण वहां से फरार हो गए। गुरप्रीत का शव वहीं पड़ा था, गुरप्रीत शटरिंग का काम करता था कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। मृतक के पिता चाचा सहित सभी ने गुरदास और उसके भांजे जसकरण सिंह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता हरजिंदर सिंह के बयान पर जसकरण सिंह के खिलाफ धारा 304 - ए में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटनास्थल पर जसकरण का मामा गुरदास भी मौजूद था, लेकिन उसकी भूमिका और शमूलियत की जांच की जा रही है। सभी की सीडीआर को खंगाला जा रहा है। मामला बेहद गंभीर है जो भी लिप्त पाया गया उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी जसकरण को काबू कर लिया गया है। गुरप्रीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल सुधार भेज दिया गया है जहां मंगलवार को डॉक्टर्स के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें