फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लिफ्ट लेकर कार चालक पर चलाई गोली, मामला दर्ज

Mon, 30 Jan 2023 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्ट से गला दबाकर मारने की कोशिश भी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले के गांव कोटशमीर में एक व्यक्ति ने एक कार चालक से पहले लिफ्ट ली और कार में बैठने के कुछ समय बाद उसे जान से मार देने की नीयत से डबल बैरल राइफल कार चालक पर तान दी। पीड़ित चालक ने अपनी जान बचाते हुए राइफल को पकड़कर दूसरी तरफ मोड़ दिया, तो उसने फायर कर दिया, जिससे कार का शीशा टूटा गया। इतना ही नहीं आरोपी ने कार चालक का सीट बेल्ट से गला दबाने का भी प्रयास किया। कार चालक द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर गांव जस्सी पौ वाली निवासी बलकरण सिंह ने बताया कि बीती 25 जनवरी को वह गांव नसीबपुरा में रहते अपने माता-पिता से मिलकर अपनी कार से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव नसीबपुरा का रहने वाले हरमन सिंह ने उसे लिफ्ट मांगी। आरोपी उसके पैतृक गांव नसीबपुरा होने के चलते उसने उसे अपनी कार में लिफ्ट दे दी। इस दौरान आरोपी के पास डबल बैरल राइफल भी मौजूद थी। जब वह गांव कोटशमीर के पास पहुंचे, तो आरोपी हरमन सिंह ने अचानक अपनी डबल बैरल राइफल उसकी तरफ तान ली और उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने अपनी जान को खतरा भांपते हुए डबल बैरल राइफल का मुंह पकड़कर दूसरी तरफ कर दिया। इस दौरान उसने अपनी राइफल से फायर कर दिया और गोली ड्राइवर के साइड के शीशे में जा लगी और शीशा टूट गया। इसके बाद उसने गाड़ी रोक दी, तो आरोपी ने अपनी बेल्ट से उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी कार से नीचे उतरकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे क्यों मारना चाहता था, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें