फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सुखबीर बादल के काफिले को सड़क पर रोक ग्रामीणों ने सुनाई अपनी समस्याएं

Thu, 12 Aug 2021 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

बठिंडा। गांव बादल से खरड़ की तरफ जा रहे सांसद सुखबीर बादल के काफिले को गांव भाईरूपा निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को रास्ते में रोक लिया। जिस के बाद गाड़ी से बाहर आए सांसद बादल को ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा। गांव बादल से खरड़ की तरफ जा रहे सांसद सुखबीर बादल के काफिले को गांव भाईरूपा निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को रास्ते में रोक लिया। जिस के बाद गाड़ी से बाहर आए सांसद बादल को ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद बादल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निपटारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बात के साथ किया जाएगा।
गांव भाईरूपा निवासी जगतार सिंह ने बताया कि उनके गांव के समीप से एक मुख्य सड़क का पुल नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से बनाया जा रहा। एनएचए के अधीन काम करने वाले कर्मियों ने ग्रामीणों के आने जाने के लिए कच्चा रास्ता बनाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त कच्चे रास्ते से गुजरते हुए हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने कई बार एनएचए के अधिकारियों को निवेदन किया कि इस रास्ते को ठीक ढंग से बनाया जाए, ताकि कोई हादसा ना हो लेकिन एनएचए के अधिकारियों की तरफ से ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि आज जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि सांसद सुखबीर बादल उनके गांव के पास से जाने वाली उक्त रोड से गुजरेंगे तो गांव के सभी लोग एकत्र हो गए।

सांसद बादल का जब काफिला आया तो गांव वालों ने उनको रोक कर सांसद बादल को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। सांसद सुखबीर बादल ने मीडिया को बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को उन्हें गांव भाईरूपा निवासी ग्रामीण मिले थे। जिनकी समस्या को लेकर वो एनएचए के अधिकारियों से बात कर समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें