फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना : विधायक ने कानूनगो को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना। बुधवार की सुबह माछीवाड़ा की सब-तहसील में उस समय खलबली मच गई जिस वक्त हलका समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने डिवीजन में तैनात बलजीत सिंह कानूनगो को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसके बाद मौके पर पहुंची माछीवाड़ा पुलिस 15 हजार रुपये की रिश्वत सहित कानूनगो को गिरफ्तार कर थाने में ले गई।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक जगतार सिंह ने बताया कि गांव मेहरबान के रहने वाले रणमिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि उनकी जमीन गांव उदेवाल में है, उन्हें अपनी जमीन की तक्सीम करवानी थी। इसके लिए वे माछीवाड़ा में तैनात कानूनगो बलजीत सिंह के पास गए और उन्हें बताया कि उनकी जमीन की तक्सीम कर दें।
इस पर उन्होंने कहा कि वह तक्सीम करने के 40000 लेंगे। सौदा 25000 रुपये में तय हो गया, 10 हजार रुपये कानूनगो बलजीत सिंह ने उसी समय ले लिए बाकी 15000 बुधवार को देने थे। इसके बाद जमीन की तक्सीम करने जाना था, विधायक ने आगे बताया कि रणमिंदर सिंह बुधवार की सुबह जैसे ही कानूनगो को 15000 रुपये देकर उसके कमरे से बाहर आया। उसी वक्त वह अपने साथियों के साथ कानूनगो के कमरे में गए और कहा कि आपकी जेब में जो 15000 रुपये हैं, बाहर निकालें।
विज्ञापन

पहले तो वह माना नहीं फिर उसने अपनी मेज की दराज से 15 हजार रुपये की गड्डी निकाली और सामने मेज पर रख दी। उन नोटों की पहले ही फोटोस्टेट करवा ली गई थी, उसके साथ जब वह गड्डी मैच की गई तो सभी वही नोट थे। मौके पर पहुंची माछीवाड़ा पुलिस ने बलजीत सिंह को 15 हजार रुपये सहित गिरफ्तार कर थाने ले गई, विधायक जगतार सिंह ने हलके के लोगों से अपील की कि अगर आप लोगों से भी कोई रिश्वत मांगता है तो तुरंत उनके पास आ सकते हैं। आपको किसी को भी किसी भी सरकारी दफ्तर में पैसा देने की जरूरत नहीं।
इस संबंध में जब माछीवाड़ा थाना के एसएचओ विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी कानूनगो बलजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने भी लोगों से अपील की कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें