फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती हत्याकांड - कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार ने निकाला शांति मार्च

Thu, 09 Jun 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में रोष मार्च निकालते गब्बर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंजिश के चलते सब्जी मंडी में गोली मार कर मौत के घाट उतारे गए नवां मोहल्ला के रहने वाले आढ़ती कंवलप्रीत सिंह गब्बर के परिजनों ने वीरवार को कार्रवाई की मांग को लेकर शांति मार्च निकाला। 
विज्ञापन


शांति मार्च गब्बर के घर से शुरू होकर घंटाघर, लोकल अड्डा, जगरांव पुल और भारत नगर चौक से होते हुए पुलिस कमिश्नर दफ्तर में जाकर खत्म हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने भारत नगर चौक के बीच में प्रदर्शन किया, जिस वजह से चारों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सही कार्रवाई का आश्वासन देकर वहां से भेज दिया। 
विज्ञापन


कंवलप्रीत सिंह गब्बर के भाई गिग्गी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में मंडी के प्रधान सोमनाथ और उसके बेटे को काबू किया था, लेकिन एक अकाली नेता की सिफारिश पर दोनों को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। नेताओं के इशारे पर ही लोगों को काबू किया जा रहा है और उन्हें छोड़ा जा रहा है। गिग्गी ने मांग की है कि पुलिस इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे। 

डीसीपी ध्रुमण निंबले ने कहा ‌पुलिस ने सोमनाथ और उसके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन अभी तक की जांच में दोनों का कोई रोल नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा है। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें