मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ के सब-डिविजनल अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए बुधवार को एक मांग पत्र सर्व सांझी एक्शन कमेटी द्वारा नायब तहसीलदार को सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के नाम पर सौंपा गया। पत्र में एक्शन कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्रदीप सिंह बडगूजरां ने बताया कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के साथ-साथ दवा और अन्य मूलभूत सुविधाएं काफी समय से वंचित चल रही हैं।
अस्पताल में सभी सुविधाएं प्रदान करवाने को लेकर एक मांग पत्र बुधवार को सेहत मंत्री के नाम पर नायब तहसीलदार हरमिंदर सिंह सिद्धू को सौंपा गया है। इस पत्र में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर अस्पताल में सभी सरकारी अस्पताल वाली सुविधाएं प्रदान न करवाई गईं तो 1 जुलाई के बाद सर्व सांझी एक्शन कमेटी अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन समय के लिए धरने पर बैठ जाएंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने मांग पत्र स्वीकार करते हुए कमेटी की समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिया।