फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटा और नाबालिग बेटी ने बिजली की तार से गला घोंटकर ठेकेदार को मार डाला, ये वजह आई सामने

Sun, 24 May 2020 04:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुधियाना की महावीर जैन कालोनी इलाके में रहने वाले ठेकेदार राज किशोर (45) को उसकी पत्नी ने अपने बेटे और नाबालिग बेटी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों आरोपियों ने बिजली की तार के साथ राज किशोर का गला दबाया और उसकी हत्या कर दी। जब पड़ोसियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी थाना दरेसी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने राज किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पत्नी, बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता, बेटे विशाल और नाबालिग बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना दरेसी के इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि राज किशोर ठेकेदारी करता था। 

वह शराब पीने का आदी था और उसका अक्सर अपने परिवार के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। शनिवार की रात को भी राजकिशोर का परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ। उसके बाद वह घर से निकल गया। कुछ समय बाद वह वापस आया तो फिर उसका झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


गुस्साई पत्नी और बेटे व बेटी ने राजकिशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान तीनों ने बिजली की तार से गला दबाकर राज किशोर की हत्या कर दी। पहले चिल्लाने और बाद में शांत होने पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो राजकिशोर मृत पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें