फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: दो बच्चों के पिता ने किया सुसाइड, पैसों के लेन-देन का था मामला

Sun, 04 May 2025 09:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

दो बच्चों के पिता ने लुधियाना में सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजन कुछ लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
दो बच्चों के पिता ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगराओं  शहर के मोहल्ला प्रताप नगर में दो बच्चों के पिता ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सोनू शर्मा पुत्र प्रेम कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला प्रताप नगर जगराओं के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई विकास शर्मा उर्फ सन्नी ने बताया कि उसके भाई का कुछ लोगों के साथ पैसों के लेन-देन का हिसाब चल रहा था।

विज्ञापन


इसको लेकर भाई को लगातार धमकियां मिल रही थी। कुछ महीने पहले भी उन लोगों ने भाई की दुकान को गुंडागर्दी करते हुए ताले लगा दिए थे लेकिन बाजार वालों ने बड़ी मुश्किल से ताले खुलवाए थे। अब फिर उसके भाई को धमकियां दी जा रही थीं जिससे दुखी होकर उसके भाई ने जहरीली दवा पीकर सुसाइड कर लिया। सोनू को पड़ोस में रहने वाले युवक ने रायकोट रोड पर प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लाया जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ के लिए गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें