उधमपुर। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के गांव चैरी के बूथ नंबर 84 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की। सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी ने दो मिनट का मौन रख कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर विधायक मनकोटिया ने सभी को नशे के खिलाफ जागरूक किया। सभी लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। लोगों ने कम से कम एक व्यक्ति का नशा छुड़ाने का प्रण लिया। विधायक ने इंडिया मूवमेंट के तहत सभी को हर सुबह कम से कम 20 मिनट तक कसरत करने का संकल्प भी दिलाया।