फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: मंगेतर पर झूठा पुलिस केस दर्ज कराने का आरोप, इंसाफ के लिए टंकी पर चढ़ा युवक

Thu, 02 Mar 2023 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जगरांव के रहने वाले हरप्रीत सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसकी मंगेतर ने हरप्रीत पर झूठे आरोप लगाए और मामला दर्ज करवा दिया। उसने पुलिस को सारे सबूत भी दिए थे मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही जिस कारण वह आज इंसाफ की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा है।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े युवक से नीचे उतरने का आग्रह करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना जिला कचहरी परिसर में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नौजवान इंसाफ की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि उसकी मंगेतर ने उस पर झूठा मामला दर्ज करवाया है जिसको लेकर पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है इंसाफ न मिलने के कारण वह आत्महत्या कर लेगा। करीब डेढ़ घंटे बाद दोस्तों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


जगरांव के रहने वाले हरप्रीत सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसकी मंगेतर ने हरप्रीत पर झूठे आरोप लगाए और मामला दर्ज करवा दिया। उसने पुलिस को सारे सबूत भी दिए थे मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही जिस कारण वह आज इंसाफ की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा है। दूसरी तरफ इस मामले में एसीपी ने बताया कि लड़की की तरफ से हरप्रीत के खिलाफ पायल थाने में मामला दर्ज करवाया गया था जिसके खिलाफ उसने जिला भलाई दफ्तर में शिकायत दी पर कोई सुनवाई ना होने के कारण वह गुस्से में पानी की टंकी पर चढ़ा है। हरप्रीत के दोस्तों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस ने भी उसे इंसाफ का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें