फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले सहेली की हुई मौत...याद में किशोरी ने जान दी, नौ फरवरी को था जन्मदिन

Sun, 07 Feb 2021 02:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुधियाना के डाबा स्थित श्री गुरुनानक जी नगर मोहल्ले में रहने वाली 13 साल की किशोरी ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची के पिता उसे बुलाने छत पर बने कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने किशोरी को फंदे से लटकता पाया। किशोरी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान गुरकीरत कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार किशोरी अपनी सहेली की मौत से दुखी थी। इस कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया। बता दें कि आने वाली नौ फरवरी को उसका जन्मदिन था।

थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि गुरप्रीत कौर एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। तीन सहेलियां इकट्ठा रहती थी। बीते साल बीमारी के कारण उसकी एक सहेली की मौत हो गई थी।

उसकी मौत के बाद दोनों सहेलियां गुमसुम रहने लगी थी। शुक्रवार की रात उसके घर में रिश्तेदार आए थे। खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी में जुट गए। गुरकीरत रजाई लेने के बहाने छत पर बने कमरे में गई थी, जहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें