फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की बच्ची को बेरहमी से पीटती थी मां, पड़ोसी पहुंचे तो बाहर लाकर पटका, बोली- मुझ पर छाया आती है

Sun, 07 Feb 2021 01:22 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
जिला प्रशासन की महिला अधिकारी की गोद में मासूम बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मोहाली जिले के बलौंगी थाने के अधीन आने वाले गांव जुझारनगर में आठ महीने की बच्ची को बेरहमी से पीटने के आरोप में मां पर केस दर्जकर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पड़ोसियों का आरोप है कि मां बच्ची को जमीन पर पटक पटककर पीटती है। बच्ची खरड़ अस्पताल में भर्ती है। पड़ोसन आरती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके घर के साथ रहने वाली प्रियंका अपनी आठ महीने की बच्ची से रोजाना मारपीट करती है।

पड़ोसियों ने उसे कई बार समझाया कि वह बच्ची को न पीटे लेकिन वह नहीं मानी। चार फरवरी को प्रियंका के कमरे से बच्ची के रोने की आवाज आई तो पड़ोसन रिचा के साथ वह प्रियंका के कमरे में गई।
विज्ञापन


वह दरवाजा बंद करके बच्ची को पीट रही थी। जब उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो प्रियंका बच्ची के मुंह पर पर पैर रखकर मसलने लगी। बच्ची जख्मी हालत में थी। इसके बाद उसने बच्ची को उठाया और गली में जमीन पर पटक दिया।

काफी लोग वहां जमा हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को खरड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रियंका के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 307 व जस्टिस जुवेनाइल एक्ट 2016 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है।

बच्ची की मां का कराया मेडिकल, पूरी तरह स्वस्थ
एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि प्रियंका बच्ची की सगी मां है। उसका पति पेंटर है। प्रियंका उसकी तीसरी पत्नी है। महिला का कहना है कि उसमें पहली पत्नी की छाया आती है और वह खुद पर नियंत्रण खो देती है। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो वह स्वस्थ निकली। रविवार सुबह उसका कोरोना टेस्ट कराकर अदालत में पेशकर जेल भेजा जाएगा।

बच्ची किसके पास रहेगी, प्रशासन करेगा फैसला
बच्ची को सिविल अस्पताल खरड़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बच्ची परिजनों को सौंपी जाएगी या नहीं इसका फैसला प्रशासन करेगा। प्रशासन की टीम मामले पर नजर बनाए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें