फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में लाडोवाल टोल शुरू, किसान नेता घरों से हिरासत में लिए गए

Wed, 31 Jul 2024 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

किसान यूनियनों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल की बढ़ी कीमतों को लेकर धरना दिया हुआ था। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को टोल खुलवाने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
लाडोवाल टोन पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस ने लुधियाना के लाडोवाल टोल शुरू करवा दिया। पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर रेट कम करने की मांग को लेकर काफी समय से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
विज्ञापन


वहीं किसान जत्थेबंदियों ने भी एलान कर दिया है कि वह किसी भी हालत में टोल प्लाजा नहीं शुरू होने देंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यह लोगों की लड़ाई है और लोगों के लिए ही लड़ी जाएगी। 

पुलिस की तरफ से बुधवार सुबह टोल पर भारी मात्रा में फोर्स लगा दी गई और बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ नेताओं को नजर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें