फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना बम ब्लास्ट: किरेन रिजिजू बोले- धमाके की घटना से प्रधानमंत्री चिंतित, राज्य सरकार के साथ मिलकर करेंगे जांच

Fri, 24 Dec 2021 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू काफी चिंतित दिखे उन्होंने साफ कहा कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में एक सिक्योरिटी कमेटी बनी हुई है। इस तरह की कमेटियां देशभर में बनी हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए समीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते किरेन रिजिजू (मध्य में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुए बम धमाके के बाद शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू लुधियाना पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिकारियों से पूरा घटनाक्रम का जायजा लिया, इसके बाद अस्पताल में घायल लोगों का हाल जानने गए। केंद्रीय कानून मंत्री ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट की घटना को लेकर बहुत चिंतित है, उनका साफ कहना है कि केंद्र सरकार को इस घटना को पूरी गंभीरता के साथ ले रही है। इस केस को पूरे प्रोफेशनल तरीके से देखा जाएगा। इस वजह से उन्होंने विशेष तौर पर मुझे पंजाब भेजा है। 

विज्ञापन


केंद्र और पंजाब सरकार की आपसी तालमेल से इस घटना के तह तक पहुंचा जाएगा। इस घटना के संबंध में उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी बात की है। जांच एजेंसी तेजी से काम कर रही हैं। जल्द नतीजे पर पहुंचा जाएगा। केंद्र सरकार की एजेंसी द्वारा इनपुट देने के बावजूद कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एजेंसी इस तरह से इनपुट हमेशा राज्य सरकारों को भेजती रही हैं। यह इनपुट सामान्य दिनों में भी चलते रहते है। किसी विशेष घटना को लेकर यह इनपुट नहीं दिया गया था लेकिन इस मामले में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसी मिलकर काम कर रही हैं। 



बम धमाके के बाद पंजाब में सीएम चन्नी से लेकर अन्य पार्टियों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर की जा रही छींटाकशी पर रिजिजू ने कहा कि इस समय नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर दोषारोपण करना ठीक नहीं है। यह समय एकजुट होकर एक आवाज में बात करने का है। मैं इस समय यहां पर कोई चुनावी प्रचार करने नहीं आया हूं। यह बम धमाका कोर्ट परिसर में हुआ है, इसलिए बतौर कानून मंत्री मेरा यहां आना आवश्यक था। जिससे यहां काम कर रहे जजों और वकीलों को यह आश्वासन दिया जा सके कि वह बिना किसी डर के काम करें। 
विज्ञापन


अगर न्याय देने वाले डर के माहौल में होंगे तो कहीं न कहीं न्याय देने में बाधा आ सकती है। वहीं सिख फॉर जस्टिस की तरफ से पंजाब को लोगों को वायस मैसेज भेजकर खालिस्तान के लिए प्रेरित करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों के चाहिए कि वह ऐसे लोगों की बात पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें