फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की पार्टी है आप : केजरीवाल 

Tue, 05 Jul 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम दलित भाईचारा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने खन्ना पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में दलित भाईचारे पर जो अत्याचार हो रहा है, पार्टी बनते ही एक एसआईटी गठित कर उन आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों की सरकार है और गरीब का मतलब दलित समाज से है। दिल्ली में 90 प्रतिशत वोट दलित भाईचारे ने उन्हें दिए, तभी उनकी सरकार बनी। अब पंजाब में भी ऐसा ही होगा। 

केजरीवाल ने कहा कि वे तीन दिन से पंजाब के दौरा पर हैं। जनता कहती है कि विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 110 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले तीन दिनों में महसूस किया कि पंजाब में लोकतंत्र का नहीं बल्कि लुटेरों का राज चल रहा है। सरकार जहां देखो अपना हिस्सा डालने के लिए तैयार रहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में यूथ के साथ बात की। करीब 40-50 हजार युवाओं ने हमें अपने-अपने सुझाव दिए और हमने उन्हें  भरोसा दिलाया कि जैसा वे कहेंगे, उसी तरह हमारी सरकार करेगी। उन्होंने यूथ को भरोसा दिलाया कि यह सरकार आम आदमी की है कोई अकाली, बीजेपी और कांग्रेस का संगठन नहीं है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जो पुलिस वाले अब सरकार के दबाव में आकर गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं, सरकार बनते ही उनकी लिस्ट बनाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें