फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पकड़ा गया जिस्मफरोशी का अड्डा, संचालिका समेत 10 लड़कियां व तीन युवकों को दबोचा

Sat, 06 Mar 2021 07:52 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लुधियाना में थाना टिब्बा की पुलिस ने शनिवार को जिस्म फरोशी के अड्डे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने अपना एक मुलाजिम ग्राहक बनाकर भेजा और अड्डे पर छापा मारकर संचालिका समेत 10 लड़कियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। देह व्यापार में शामिल लड़कियां नेपाल, केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और अमृतसर की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन


इस कार्रवाई का नेतृत्व एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने किया। एडीसीपी सरां ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान दूसरे शहरों में भी इसी तरह के लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें अड्डा संचालिका और संबंधित लड़कियां एक दूसरे के संपर्क में थीं। उन्होंने बताया इन सभी की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने मौके से सात मोबाइल फोन, 3630 रुपये, शराब की दो बोतल, प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं हैं।

एडीसीपी सरां ने बताया कि देह व्यापार की गतिविधियों बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद आरोपियों की हरकतों पर नजर रखी जा रही थी। मुख्य आरोपी न्यू सुभाष नगर इलाके में रहती है। उसे साल 2018 में थाना जोधेवाल में दर्ज इसी तरह के एक अन्य केस में गिरफ्तार किया गया था। उक्त महिला जमानत पर रिहा हुई थी। अड्डा संचालिका नौजवान जरूरतमंद लड़कियों को बहला-फुसला कर देह व्यापार में धकेल कर अपने घर से गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें