फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल और नाकों से बचने को बनवा रखा था इंटरपोल का जाली आई कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पुलिस नाके और टोल टैक्स से बचने के लिए महानगर के एक व्यक्ति ने इंटरपोल अधिकारी का जाली आई कार्ड बनवा रखा था। आरोपी खुद को इंटरपोल के साथ इंटरनेशनल पुलिस का एल वन अधिकारी बताता था। आरोपी कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे उस समय चढ़ गया, जब सिविल अस्पताल के पास से नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी की कार पर पुलिस के लोगो वाला स्टीकर लगा देखा तो उसे रोक लिया। पहले तो आरोपी पुलिस अधिकारियों पर काफी चिल्लाया बाद में आई कार्ड जाली निकला। इसके बाद अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी रणधीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

एसीपी सेंट्रल रमनदीप सिंह भुल्लर और थाना डिवीजन-दो की एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से एक कार गुजर रही थी, जिस पर पुलिस लोगो का स्टीकर लगा था। रोकने पर आरोपी ने रौब दिखाते हुए कहा कि कार पर लगा स्टीकर नजर नहीं आ रहा क्या। आई कार्ड पर इंटरपोल, इंटरनेशनल पुलिस एजेंट और उस पर एलवन अधिकारी का ओहदा लिखा था। इसके साथ ही पुलिस आर्गेनाइजेशन का लोगो लगा था। पुलिस ने आई कार्ड ध्यान से चेक किया तो उस पर किसी अधिकारी के दस्तखत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें