फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: अकाली विधायक मनप्रीत अयाली के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, चार ऑफिस और फार्महाउस खंगाला

Tue, 16 Nov 2021 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

मनप्रीत अयाली वरिष्ठ अकाली नेता हैं। वे कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू को हराकर विधायक बने थे। 
विज्ञापन
विधायक अयाली के दफ्तर के बाहर खड़े सीआरपीएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दाखा विधानसभा क्षेत्र के अकाली विधायक और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल के करीबी मनप्रीत अयाली के घर मंगलवार सुबह छह बजे इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। विधायक अयाली के घर, फार्म हाउस, दफ्तर सहित कुछ छह जगह पर सर्च अभियान चल रहा है। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात है। इसके अलावा विधायक अयाली के साथ प्रॉपर्टी संबंधी काम करने वाले सहयोगियों के भी आठ ठिकानों पर आयकर विभाग सर्च कर रहा है। इस दौरान विभाग की तरफ से आईटी टीमों का सहारा लिया जा रहा है। ताकि कंप्यूटर से डाटा निकाला जा सके। मंगलवार बाद दोपहर तक आयकर विभाग के अधिकारी अपना सर्च अभियान जारी रखे हुए है। इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं विधायक मनप्रीत अयाली ने इस आयकर विभाग की सर्च को राजनीति से प्रेरित बताया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को आयकर विभाग दिल्ली की तरफ से तय कर लिया गया था कि मंगलवार की सुबह लुधियाना में विधायक मनप्रीत अयाली और उसके सहयोगियों के यहां दबिश दी जाएगी। इसलिए सोमवार को ही आयकर विभाग के अफसर दिल्ली से लुधियाना के लिए रवाना हो गए थे। इस सर्च अभियान को दौरान कोई खलल या फिर सूचना लीक न हो। इसके लिए आयकर विभाग दिल्ली से ही सीआरपीएफ की एक कंपनी साथ लेकर निकली। सीआरपीएफ के लगभग 100 जवानों को दिल्ली से बसों के माध्यम से लुधियाना लाया गया। यहां पहुंचने से पहले ही सोमवार को आयकर विभाग ने लुधियाना से लगभग 70 गाड़ियों को किराये पर ले लिया था। सुबह चार बजे सीआरपीएफ जवान लुधियाना पहुंच गए थे। उनके पहुंचने से पहले ही एक तय जगह पर सभी निजी गाड़ियों सहित आयकर विभाग के अफसर तैयार खड़े थे। सभी अधिकारी सीआरपीएफ जवानों के साथ निकले। 

सुबह छह बजे मनप्रीत अयाली के घर, फार्म हाउस, गोल्फ लिंक स्थित दफ्तर, फ्लैट, साउथ सिटी स्थित दफ्तर, फार्म हाउस सहित अन्य ठिकानों पर आयकर अफसर पहुंच गए थे। इसके अलावा विधायक अयाली के नजदीकी सन व्यू कालोनाइजर के यहां पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि इस सर्च अभियान में आयकर विभाग के लगभग 60 अफसर काम में जुटे हुए है। इसमें स्थानीय आयकर विभाग के अधिकारी भी काम कर रहे है। आयकर विभाग ने मौके पर दस्तावेज सहित कंप्यूटर्स को अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें