फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: गुरमेल मेडिकल शॉप, गोदाम व घर पर आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेज जब्त

Wed, 24 Aug 2022 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तड़के पांच बजे रेड की। जालंधर से आई इनकम टैक्स की टीम ने पहले नामी मेडिकल के शहर में अलग-अलग हिस्सों में बने मेडिकल शॉप, गोदामों और घर पर दबिश दी। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी है।
विज्ञापन
लुधियाना में आईटी की रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के उड़न दस्ते ने लुधियाना में अकाली दल के बड़े नेता व पूर्व सीएम के करीबी गुरमेल मेडिकल के मेडिकल शॉप, गोदामों और इनकी फर्म से जुड़े अन्य कारोबारियों की दुकान व गोदामों में दबिश दी। जालंधर से आई विशेष टीम मंगलवार ढाई बजे करीब लुधियाना पहुंची और बुधवार सुबह नौ बजे गुरमेल मेडिकल के मालिकों के सिविल लाइंस नजदीक निवास पर दबिश दी।

विज्ञापन


घर के अंदर जाते ही आयकर टीम ने मेडिकल शॉप, गोदामों के बारे में पूछताछ करने के बाद उनकी चाबी ली। इसके बाद जांच पड़ताल का काम शुरू हो गया। आठ से 10 गाड़ियों में अधिकारियों की टीमें अलग-अलग जगहों पर गुरमेल मेडिकल के दफ्तर, गोदामों व दुकानों में जांच पड़ताल करने पहुंची। इस बीच घर और मेडिकल हाल, गोदामों से कंप्यूटर की डिस्क, सीडी तथा अन्य दस्तावेज बरामद कर जब्त किए हैं। 

गौरतलब है कि गुरमेल मेडिकल के संचालक गुरमेल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नजदीकी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जब भी लुधियाना आते हैं, गुरमेल सिंह के सिविल लाइंस के निवास पर जरूर ठहरते हैं, उनके साथ सक्रिय राजनीति में रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दबिश जारी थी। इस दौरान सुरक्षा व ड्यूटी में बाधा न पहुंचे, इसके चलते टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी थे। हालांकि बड़ी कार्रवाई को देखते हुए बाद में स्थानीय पुलिस ने पीसीआर दस्तों को सुरक्षा में लगा दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने जालंधर में दबिश दी थी। वहां उन्हें कुछ बोगस बिल मिले। इसके बाद टीम ने लुधियाना का रुख किया। सूत्रों के मुताबिक दबिश की जानकारी किसी को न मिले, इसलिए लुधियाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई। आयकर टीम के साथ सीआरपीएफ जवान साथ रहे। 

सुबह पहले गुरमेल मेडिकल संचालकों के निवास पर दबिश की। इस दौरान टीम ने घर से दस्तावेज चेक किया। बाद में गोदाम, ऑफिस और शहर के सिविल लाइंस डीएमसी अस्पताल के साथ बने मेडिकल हॉल में चेकिंग की। इसके बाद सीएमसी अस्पताल के नजदीक बनाए गए मेडिकल हॉल समेत ऑफिस, पिंडी स्ट्रीट में बने कई गोदामों और फार्म हाउस में टीम पहुंच गई। 
विज्ञापन

आयकर विभाग ने गोदामों में दवाओं के अलावा बिल की जांच की। इसके अलावा घर और मेडिकल हाल से कंप्यूटर की डिस्क, सीडी तथा अन्य दस्तावेज बरामद कर जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग गुरमेल मेडिकल के ऑफिस, मेडिकल हाल तथा गोदामों तथा जुटाए गए दस्तावेज के मुताबिक दवा के कारोबार में करोड़ों की आय चोरी का मामला सामने आया। 

कई वर्षो से आयकर में घोटाला किया गया। बताया जा रहा है दवाओं का कारोबार बिना बिल के हो रहा था। कई फर्मों को बिल नहीं दिए जाते थे। मेडिकल शॉप पर पक्के बिल नहीं दिए जाते थे। फिलहाल आयकर विभाग गुरमेल मेडिकल द्वारा पूरे पंजाब दवा की सप्लाई की जाती है, उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है। 

कहां-कहां और किस-किस पार्टी का दवा जाती थी। विभाग दस्तावेजों के जरिये सारी जानकारी जुटा रहा है। ऐसे में आयकर चोरी का बड़ा मामला भी सामने आ सकता है। आने वाले दिनों में आयकर विभाग की टीम पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दवा कारोबारियों पर दबिश दे सकती है और आयकर की हो रही चोरी का भंडाफोड़ कर सकती है।

ड्रग इंस्पेक्टर नहीं जाते थे जांच के लिए
गुरमेल मेडिकल की शॉप, गोदाम पर आयकर विभाग की टीम ने पहली बार दबिश दी है लेकिन पंजाब में अकाली दल की सत्ता के समय उक्त फर्म के मेडिकल हॉल, गोदाम पर चेकिंग के लिए पंजाब सरकार के सेहत विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर ने कभी चेकिंग नहीं की। विभाग की टीमें दूसरे मेडिकल पर अक्सर माह के अंत में आते थे, उनकी चेकिंग भी करते थे। ऐसे में सवाल उठता है कि उस समय सेहत विभाग का ड्रग विभाग वहां चेकिंग क्यों नहीं करता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें